Trending

वर्कप्लेस पर आपात स्थिति से कैसे निपटें?

हर कोई अपने दिन का सबसे ज्यादा समय अपने ऑफिस या फैक्ट्री में बिताता है। इसलिए वहां भी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जरूरी बातें जरूर पता होनी चाहिए।

पहले से जानकारी होगी, तभी युद्ध, भूकंप और आग लगने जैसी घटनाओं में आप खुद के साथ ही अपने कलीग्स की भी मदद कर सकेंगे।

किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं। गहरी सांस लें और जल्दी से समझें कि क्या हो रहा है। स्थिति का आकलन करें और देखें कि सबसे पहले क्या करना चाहिए।

वर्कप्लेस पर इमरजेंसी गेट्स के बारे में पहले से पता कर लें। आग लगने या फिर ऐसे दूसरे खतरों के वक्त आपको सुरक्षित बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

आपके ऑफिस में इमरजेंसी के लिए कुछ नियम और तरीके तय किए गए होंगे। अपने सीनियर्स या इमरजेंसी टीम के सदस्यों के निर्देशों को ध्यान से सुनें और उनका पालन करें।

अगर आपको या किसी और को मदद की जरूरत है, तो तुरंत आवाज उठाएं या इमरजेंसी नंबर पर कॉल करें। आपके ऑफिस में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर जरूर होंगे।

अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। यदि स्थिति खतरनाक है, तो खुद को खतरे में न डालें। सुरक्षित स्थान पर रहें और पेशेवर मदद आने का इंतजार करें।

अगर कोई घायल हो गया है और आपको प्राथमिक उपचार देना आता है, तो जरूर दें। इससे पहले कि मेडिकल टीम पहुंचे, यह बहुत मददगार हो सकता है।

अगर आपको बिल्डिंग खाली करने के लिए कहा जाता है, तो बताए गए असेंबली पॉइंट पर जाएं और वहां रहें जब तक कि आपको आगे के निर्देश न मिलें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here