जम्हाई पर मौत
की सजा,
8 अजीब कानून
Trending
हर देश में कानून बनाए जाते हैं, ताकि वहां
की व्यवस्था दुरुस्त रहे। लेकिन, कुछ देशों में
ऐसे अजीब कानून हैं, जिनके बारे में जानकर
आप हैरान रह जाएंगे।
कुछ लोगों को बात-बात पर कसम खाने की
आदत होती है, लेकिन यूनाइटेड अरब अमीरात
(यूएई) में कसम खाने पर जेल जाना पड़ सकता है।
यूएई में किसी की कसम खाने को यहां उस शख्स
की इज्जत घटाने से जोड़कर देखा जाता है।
अगर यूएई जाएं तो भूलकर भी कसम खाने की
गलती न करें।
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के साथ
मीटिंग में अगर किसी को जम्हाई आ गई, तो
उसे मौत के घाट उतार दिया जाता है।
दुनियाभर में 'फ्रेंच किस' बहुत रोमांटिक माना
जाता है। फ्रांस में आप भीड़भाड़ भरे पार्क में
तो किस कर सकते हैं, लेकिन ट्रेन में नहीं। वहां
ट्रेनों में किस करने पर बैन है।
इटली में डॉग्स को पालने के लिए कड़े कानून हैं। इटली के तुरीन में अगर आप अपने पालतू डॉगी
को दिन में 3 बार बाहर घुमाने नहीं ले जाते, तो
जेल हो सकती है।
स्पेन के बार्सिलोना में लड़कियां बिकनी पहनकर
बीच पर तो जा सकती हैं, लेकिन शहर में कहीं
और बिकनी पहनने पर उनसे मोटा जुर्माना
वसूला जाता है।
स्विट्जरलैंड जा रहे हैं तो रात 10 बजे के बाद
टॉयलेट यूज करने की गलती मत करिएगा।
10 बजे के बाद फ्लश करने की आवाज
पड़ोसियों तक गई, तो वे पुलिस बुला सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया में शादी व अंतिम संस्कार में खलल
डालने पर जिंदगी भर के लिए सामाजिक
कार्यक्रमों में बैन, 10 हजार डॉलर का जुर्माना
और 2 साल की सजा झेलनी पड़ती है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here