Trending

क्या है ओनलीफैंस, कैसे होती है कमाई

इन दिनों लगातार ओनलीफैंस चर्चा में है। जानिए आखिर क्या है ओनलीफैंस, जिससे लोग करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

ओनलीफैस इंस्टाग्राम और यूट्यूब की तरह ही कॉन्टेंट का एक प्लेटफॉर्म है, जिसमें क्रिएटर्स फोटो, वीडियो और ऑडियो पोस्ट करते हैं।

हालांकि बाकी प्लेटफॉर्म के मुकाबले इसमें 4 बड़े फर्क हैं। ओनलीफैंस की सिर्फ वेबसाइट है। अभी इसका ऐप मौजूद नहीं है।

ओनलीफैस सब्सक्रिप्शन मॉडल पर बेस्ड है। यानी फैंस पैसे खर्च करके सब्सक्रिप्शन लेते हैं, उसके बाद अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के कॉन्टेंट देखते हैं।

इसके अलावा अन्य प्लेटफार्म के उलट ओनलीफैंस का इस्तेमाल करने के लिए क्रिएटर्स और फैंस की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।

ओनलीफैंस को खास तौर पर NSFW (Not Safe For Work) के लिए जाना जाता है, यानी 'ऐसा एडल्ट कॉन्टेंट जिसे प्राइवेट जगह ही देखा जाना चाहिए।

2016 में लंदन के बिजनेसमैन टिम स्टोकली ने अपने पिता गाय स्टोकली से 10 हजार पाउंड यानी करीब 10.5 लाख रुपए लेकर ओनलीफैस की शुरुआत की थी।

इस वेबसाइट पर शुरुआत में एडल्ट कॉन्टेंट बैन था, लेकिन जब वेबसाइट ने अच्छा परफॉरमेंस नहीं दिया तो ये बैन हटा लिया गया।

फिर साल 2018 रूसी मूल के बिजनेसमैन लियोनिड रैडविस्की ने ओनलीफैफैंस खरीद ली। हालांकि टिम स्टोकली दिसंबर 2021 तक ओनलीफेंस के CEO रहे।

इसके बाद दिसंबर 2021 से जुलाई 2023 तक भारतीय - अमेरिकी बिजनेसमैन आम्रपाली गान इसकी CEO थीं।

2023 में ओनलीफैंस पर फैन्स ने क्रिएटर्स को करीब 56 हजार करोड़ रुपए दिए। इस साल कंपनी की कमाई करीब 11 हजार करोड़ रुपए रही।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here