EMI लोन चुकाने का यह सबसे आम और सुविधाजनक तरीका है। आसान भाषा में समझिए क्या है EMI
1. EMI क्या है?
EMI यानी "इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट" हर महीने चुकाई जाने वाली निश्चित राशि होती है, जिसमें मूल समेत ब्याज भी होता है।
2. EMI कैसे तय होती है?
EMI तीन चीजों पर निर्भर करती है: लोन की राशि, ब्याज दर और समय अवधि। जितना ज्यादा समय, EMI उतनी कम लेकिन कुल ब्याज ज्यादा होगा। ब्याज दर जितनी कम, कुल लागत उतनी ही कम होगी।
3. ब्याज को समझिए
फ्लोटिंग रेट और फिक्स्ड रेट –ये दो तरह की ब्याज दरें होती हैं। फिक्स्ड में दर तय रहती है, फ्लोटिंग में बदल सकती है। अपनी जरूरत और जोखिम क्षमता के अनुसार विकल्प चुनें।
4. डाउन पेमेंट
लोन लेते समय अगर आप ज्यादा डाउन पेमेंट करते हैं, तो EMI कम हो जाती है। कम लोन लेने से ब्याज भी कम लगता है। यही कारण है कि कुछ हिस्सा शुरू में देना फायदेमंद होता है।
5. समय पर EMI चुकाएं
EMI चुकाने में देरी से पेनल्टी लगती है और क्रेडिट स्कोर खराब होता है। बार-बार चूकने से भविष्य में लोन मिलना मुश्किल हो सकता है। ऑटो-डेबिट या रिमाइंडर लगाएं, समय पर भुगतान करें।
6. लोन अवधि का असर
अवधि लंबी करने से EMI तो कम होगी लेकिन ब्याज ज्यादा देना पड़ेगा। छोटी अवधि में EMI ज्यादा लेकिन कुल भुगतान कम होता है। अपनी मासिक इनकम और बजट देखकर सही अवधि चुनें।
7. प्री-पेमेंट या फोर-क्लोजर करना
अगर आपके पास एक्स्ट्रा पैसा है, तो लोन समय से पहले चुकाया जा सकता है। इससे ब्याज का खर्च कम हो जाता है। हालांकि कुछ बैंकों में प्री-पेमेंट पर चार्ज भी लग सकता है।
8. क्रेडिट स्कोर का महत्व
अच्छा क्रेडिट स्कोर (750+), लोन जल्दी और कम ब्याज पर मिलने में मदद करता है। लोन समय पर चुकाने से स्कोर अच्छा बना रहता है। बैंक इसी स्कोर के आधार पर आपकी साख तय करते हैं।
9. लोन लेने से पहले तुलना करें
बाजार में अलग-अलग बैंकों की EMI दर और शर्तें अलग होती हैं। ऑनलाइन EMI कैलकुलेटर की मदद लें और तुलना करें। ब्याज के अलावा प्रोसेसिंग फीस और छिपे चार्ज भी देखें।
10. सोच-समझकर लोन लें
लोन सिर्फ एक सुविधा नहीं, जिम्मेदारी भी है। EMI आपकी इनकम का एक हिस्सा बांध देती है, इसलिए जरूरत के हिसाब से ही लें। सिर्फ ऑफर देखकर लोन न लें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें