Trending

जब आसमान से बरसता है तेजाब!

बादलों से सिर्फ पानी ही नहीं, तेजाब भी बरस सकता है। दुनिया भर में ऐसी घटनाएं आम हैं। आसमान से बरसता यह तेजाब घातक साबित हो सकता है।

जब बारिश, ओस या बर्फ में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, तब बरसने पर वह बारिश एसिड रेन कहलाती है।

एसिड रेन आमतौर पर तब होती है, जब हवा में मौजूद हानिकारक गैसें पानी के साथ मिलती हैं। इससे बारिश का पानी सामान्य से ज्यादा खारा और नुकसानदेह हो जाता है।

कारखानों, गाड़ियों और बिजली घरों से निकलने वाली सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी गैसें एसिड रेन का मुख्य कारण हैं।

ये गैसें हवा में मिलकर पानी के साथ केमिकल रिएक्शन करती हैं। जिससे एसिडिक पदार्थ बनते हैं, जो बारिश के पानी में घुल जाते हैं।

जब ये गैसें बादलों में घुल जाती हैं और वे सल्फ्यूरिक और नाइट्रिक एसिड में बदल जाती हैं। ये एसिड बादलों के पानी में मिलकर बारिश के रूप में गिरते हैं।

एसिड रेन पेड़-पौधों की पत्तियों को नुकसान पहुंचाता है और मिट्टी के उपजाऊपन को घटा देता है, जिससे खेती बर्बाद हो सकती है।

एसिड रेन से हवा प्रदूषित होती है जिससे सांस संबंधी रोग बढ़ सकते हैं। यह फेफड़ों और गले को नुकसान पहुंचाता है। बच्चे और बुजुर्ग इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं।

एसिड रेन ईंट, पत्थर और मेटल्स से बने निर्माणों के लिए भी घातक है। इससे ऐतिहासिक स्मारक जैसे मंदिर, किले, और मूर्तियां खराब हो सकती हैं।

नदियों, झीलों और तालाबों में एसिड रेन गिरने से पानी में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। इससे पानी में रहने वाले जीवों की जान जोखिम में पड़ जाती है।

इससे बचने के लिए फैक्ट्रियों, वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करना जरूरी है। सौर और पवन ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए। कड़े नियम बनाकर प्रदूषण नियंत्रित करना चाहिए।

आसपास के पर्यावरण को साफ रखना चाहिए। प्रदूषण कम करने के लिए कारों का कम इस्तेमाल और वृक्षारोपण करना चाहिए। इससे एसिड रेन जैसी समस्या को रोका जा सकता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here