ब्रेकअप लीव क्या है?
Trending
कंपनियां अपने वर्कर्स को कई तरह की लीव देती हैं। इनमें सिक लीव, कैजुअल, मैटरनिटी लीव जैसी कई छुटि्टयां शामिल हैं।
लेकिन, क्या आपने कभी ब्रेकअप लीव के बारे में सुना है? जानिए क्या है ब्रेकअप लीव, कहां मिलती है यह छुट्टी।
कुछ समय पहले एक कंपनी स्टॉक ग्रो ने हाल ही में अपनी लीव पॉलिसी में बदलाव का ऐलान किया है।
नई पॉलिसी के तहत कंपनी अब अपने कर्मचारियों को ब्रेकअप लीव भी देने जा रही है।
इस नियम के तहत अगर किसी कर्मचारी की रिलेशनशिप टूट जाती है, तो उसे ब्रेकअप लीव मिलेगी।
कंपनी उस कर्मचारी को एक हफ्ते के लिए यह छुट्टी देगी, ताकि वह अपने टूटे दिल को संभाल सके।
इस एक हफ्ते की छुट्टी के दौरान कर्मचारी से किसी तरह का कोई सवाल-जवाब नहीं पूछा जाएगा।
इतना ही नहीं, कर्मचारी चाहे तो वह अपनी छुटि्टयां और बढ़वा भी सकता है।
कंपनी का मानना है कि दिल टूटने का कर्मचारियों पर काफी असर पड़ता है। छुट्टी देने से उसे काफी राहत मिलेगी।
कंपनी के मुताबिक ब्रेकअप लीव के बाद कर्मचारी को ऑफिस लौटने और बेहतर काम करने की प्रेरणा भी मिलेगी।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here