1. क्रिस्टल हीलिंग क्या है?
यह एक प्राकृतिक उपचार पद्धति है जिसमें विभिन्न प्रकार के क्रिस्टल का उपयोग होता है।क्रिस्टल की ऊर्जा शरीर की ऊर्जा से तालमेल बिठाकर उपचार करती है।
2. क्रिस्टल में कैसी ऊर्जा?
हर क्रिस्टल में विशिष्ट ऊर्जा और कंपन होते हैं। ये ऊर्जा शरीर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। सकारात्मक ऊर्जा से शरीर को संतुलित बनाती है।
3. कितनी तरह के क्रिस्टल?
उपचार के लिए रोगी की समस्या के अनुसार क्रिस्टल चुना जाता है। जैसे, एमेथिस्ट मानसिक शांति के लिए, रोज क्वार्ट्ज प्रेम और उपचार के लिए।
4. क्रिस्टल का इस्तेमाल
क्रिस्टल को शरीर के प्रभावित हिस्से पर रखा जाता है। या उसे पास रखकर ध्यान और प्राणायाम किया जाता है। यह एनर्जी फ्लो को सक्रिय करता है।
5. चक्र संतुलन
क्रिस्टल हीलिंग चक्रों को संतुलित करती है। चक्र शरीर में ऊर्जा केंद्र होते हैं जो स्वास्थ्य को नियंत्रित करते हैं। संतुलित चक्र से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
6. तनाव और चिंता में राहत
क्रिस्टल की ऊर्जा मन को शांत करती है। यह तनाव, चिंता और डिप्रेशन को कम करने में मददगार है। मन को संतुलित और स्थिर बनाती है।
7. दर्द निवारण
क्रिस्टल ऊर्जा मांसपेशियों के दर्द और सूजन को कम करती है। यह शरीर की प्राकृतिक हीलिंग प्रक्रिया को सक्रिय करती है। प्राकृतिक उपचार के रूप में उपयोगी है।
8. ऊर्जा शुद्धिकरण
क्रिस्टल नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित और साफ करते हैं। इससे वातावरण और शरीर दोनों स्वच्छ होते हैं। शांति और ताजगी का अनुभव होता है।
9. आध्यात्मिक विकास में सहायक
क्रिस्टल ध्यान और योग के दौरान आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाते हैं। यह व्यक्ति के आत्मज्ञान और चेतना के विकास में मदद करते हैं। आध्यात्मिक संतुलन लाते हैं।
10. प्राकृतिक और सुरक्षित
क्रिस्टल हीलिंग बिना किसी साइड इफेक्ट्स के प्राकृतिक उपचार है। यह हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें