Trending

क्या फैसले लेने में थक कर चूर हो जाते हैं?

‘डिसीजन फटीग’ एक मानसिक थकावट की स्थिति है, जो दिनभर के कई छोटे-बड़े फैसले लेने की वजह से होती है। यह समस्या आम है और इसमें इंसान के सोचने की क्षमता कम हो जाती है।

रोजाना हम कितने ही छोटे-बड़े फैसले लेते है। क्या पहनना है से लेकर क्या काम करना है तक, जैसे सैकड़ों फैसले हम हर दिन लेते हैं। इससे दिमाग थक जाता है और सोचने समझने की शक्ति खो देता है।

डिसीजन फटीग के कई लक्षण हैं जैसे, बेचैनी होना, चिड़चिड़ापन और ध्यान की कमी आना। डिसीजन फटीग पर व्यक्ति अपने फैसलों को टालने लगता है।

यह उतनी बड़ी चीज नहीं लगती, लेकिन इसका असर जिंदगी के हर पहलू पर होता है। थकान के चलते लिया गया गलत फैसला बाद में पछतावा देता है। इससे प्रोडक्टिविटी और बैलेंस दोनों गिरते हैं।

जरूरी नहीं डिसीजन फटीग दिन भर में बड़े-बड़े फैसले लेने की वजह से ही हुआ हो। जब दिनभर में कई सारे छोटे फैसले लिए गए हो तब भी थकावट की स्थिति बन सकती है।

डिसीजन फटीग के बहुत से नुकसान हैं, जैसे गलत निर्णय लेना, प्रोडक्टिविटी काम हो जाना, काम टालना आदि। कभी-कभी नैतिक फैसलों में भी चूक हो जाती है। लॉन्ग टर्म में ये आदतें सफलता पर असर डालती हैं।

यह स्ट्रेस और एंग्जाइटी से जुड़ा हो सकता है। अगर व्यक्ति पहले से तनाव में है तो ये और गहरा असर डालता है। थकान और तनाव मिलकर सोचने की ताकत को सीमित कर देते हैं।

माना जाता है कि मार्क जुकरबर्ग या स्टीव जॉब्स ने एक जैसे कपड़े पहनने की आदत डिसीजन फटीग की स्थिति को कम करने के लिए डाली, जिससे वे अपनी मानसिक ऊर्जा बचा सके।

डिसीजन फटीग से बचने के लिए कोशिश करें कि जितने बड़े और जरूरी फैसले हैं, वह आप दिन की शुरुआत में ले लें, जब दिमाग ताजा रहता है। एक रूटीन बनाना फायदेमंद हो सकता है।

खुद के पैटर्न को समझने की कोशिश करें। आप कब ज्यादा थकान में रहते हैं, कब आप ऊर्जा से भरे होते हैं, कौन से फैसला आपके लिए ज्यादा महत्व रखते हैं। इन बातों का ध्यान रखें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here