Trending

क्या आपको भी कभी हुआ है डेजा वू?

‘डेजा वू’ का शाब्दिक अर्थ है ‘पहले देखा हुआ’। जब हम किसी ऐसे एहसास से गुजरते हैं जिसमें हमें लगता है कि यह घटना पहले भी हो चुकी है उसे डेजा वू कहते हैं।

इस अनुभव में लगता है कि जो हो रहा है, वो ज्यों का त्यों पहले भी हो चुका है। बातें, लोग, जगह, सब कुछ जाना पहचाना लगता है। लेकिन यह याद नहीं आता कि आखिर ऐसा हुआ कब है। 

वैज्ञानिकों का मानना है कि डेजा वू हमारे दिमाग की प्रोसेसिंग में हुई गड़बड़ी की वजह से होता है। हमारा दिमाग गलती से वर्तमान को पुरानी यादों की तरह समझने लगता है और लगता है कि यह पहले भी हो चुका है।

दिमाग के दो पार्ट टेंपोरल लोब और हिप्पोकेंपस डेजा वू के अहसास के लिए जिम्मेदार होते हैं। दिमाग के ये हिस्से मेमोरी और अनुभवों को पहचानने का काम करते हैं। इनमें कन्फ्यूजन से ही डेजा वू होता है।

अक्सर हमें यह अनुभव तब होता है जब हमारा दिमाग थका हुआ होता है या फिर तनाव ग्रस्त होता है। कभी-कभी नींद की कमी भी इसका कारण बन सकती है।

हालांकि यह एक सामान्य मनोवैज्ञानिक अनुभव है जो कहीं भी, किसी को भी हो सकता है। लेकिन बार-बार या बहुत ज्यादा होने पर डॉक्टर से मिलना बेहतर है।

कुछ लोग मानते हैं की डेजा वू पिछले जन्म या फिर भविष्य देखने से जुड़ा है। लेकिन वैज्ञानिक ऐसी किसी भी बात को खारिज करते है और इसे पूरी तरह से एक दिमाग से जुड़ी प्रक्रिया बताते हैं।

यह अनुभव बहुत छोटे समय के लिए रहता है। औसतन डेजा वू कुछ सेकंड्स में खुद से ही खत्म हो जाता है। इसके बाद दिमाग अपने नॉर्मल स्टेट में आ जाता है।

अगर आपको डेजा वू हो रहा है, तो इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह बस एक सामान्य मनोवैज्ञानिक अनुभव है को इंसानी दिमाग की जटिलताओं की वजह से होता है। यह कोई बीमारी नहीं है।

साइंस फिक्शन की श्रेणी में ऐसे कई फिल्में बनी हैं जहां पर डेजा वू को टाइम ट्रेवल से जोड़ा गया है। "द मैट्रिक्स" इसका एक बेहतरीन उदाहरण है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here