Trending

रिलेशनशिप में घोस्टिंग क्या है?

रिलेशनशिप में घोस्टिंग का मतलब है अचानक बिना किसी वजह अपने पार्टनर से पूरी तरह कॉन्टैक्ट तोड़ लेना, हर जगह से ब्लॉक कर देना।

इसमें इंसान न तो अपने पार्टनर की कॉल का जवाब देता है, न ही मैसेज का, और न ही किसी तरह का कम्यूनिकेशन रखता है, यह एक तरह का इमोशनल डिटैचमेंच है।

जानिए किन वजहों से लोग घोस्टिंग करते हैं, जिससे रिश्ते में दरार आने लगती है।

1. इमोशनल इनसिक्योरिटी
कई बार लोग रिलेशनशिप में इनसिक्योर फील करते हैं। अपने पार्टनर से अलग होने का सबसे आसान तरीका उन्हें यही लगता है कि बिना वजह बताए रिश्ते से बाहर निकल जाएं।

2. कमिटमेंट का डर
कुछ लोगों को कमिटमेंट की सोच से ही डर लगता है और जब रिश्ते में कोई सीरियसनेस आने लगती है, तो वे इसे नहीं संभाल पाते।

3. अपनी बात नहीं कह पाते
कुछ लोग अपने इमोशन को सही तरीके से प्रेजेंट नहीं कर पाते और रिश्ते में पैदा हो रही परेशानियों का सामना करने की बजाय चुपचाप निकल जाना बेहतर समझते हैं।

4. इंटरेस्ट खत्म होना
कई बार ऐसा होता है कि एक पार्टनर को रिश्ते में कोई दिलचस्पी नहीं बचती, लेकिन इसे सीधे तौर पर कहने की हिम्मत नहीं कर पाते।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here