आजकल के रिलेशनशिप कमिटमेंट देने के बाद भी टूट जाते हैं। रिश्तों को निभाने के लिए दोनों का साथ होना जरूरी है।
पुराने समय में लोग अपने संबंध सबसे छुपा कर रखते थे, जिससे रिश्ता लंबा चलता था।
आज के युवा अपनी रिलेशनशिप का ऐलान दुनिया भर में करना पसंद करते हैं।
हार्ड लाॅन्च का मतलब यह होता है कि आप अपने पार्टनर के साथ सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को कमिट करते हैं।
दुनिया के 50 प्रतिशत युवा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं और ज्यादातर दिखावा करने की भी कोशिश करते हैं।
एक रिसर्च के अनुसार यह पाया गया है कि हार्ड लाॅन्च की वजह से बहुत से रिलेशनशिप टिके हुए हैं।
कहीं न कहीं लोग बाॅलीवुड से इंस्पीरेशन लेकर ऐसा कर रहे हैं, और यह उनको शो ऑफ नहीं लगता है।
अगर रिलेशनशिप को पब्लिक किया जाए तो कपल्स पर परफेक्ट दिखने का प्रेशर बढ़ जाता है।
वह ऑनलाइन अपनी इतनी पोस्ट शेयर करते हैं कि यूजर्स उन्हें आइडियल कपल्स की तरह देखने लगते हैं।
ऐसे में कई बार परफेक्ट दिखने के चक्कर में कपल्स के बीच मनमुटाव पैदा हो जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें