भारत में कोई भी बर्तन अगर टूट जाता है, तो उसे इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है। कोई भी टूटे बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करता।
लेकिन, क्या आपको पता है जापान में लोग टूटे बर्तनों को फेंकने की बजाए लोग उन्हें घर में सजा देते हैं?
जापान में टूटे बर्तनों पर कलाकारी कर उन्हें आर्ट पीस में बदल देने की कला किंत्सुगी कहलाती है।
16 वीं शताब्दी के अंत और 17 वीं शताब्दी की शुरुआत से ही जापान में किंत्सुगी बहुत फेमस रही है।
वहां कोई कटोरा टूट जाता है, तो उसके टुकड़ों को गोंद से वापस जोड़ दिया जाता है और दरारों को सुनहरे रंग से सजा दिया जाता है।
कटोरे में आई दरारों को छुपाने के बजाए उसे और चमकते हुए रंगों से रंग दिया जाता है।
यह कलाकारी सीख देती है कि किसी भी चीज के टूटने से उसकी सुंदरता खत्म नहीं होती है, बल्कि और भी सुंदर लगने लगती है।
इतना ही नहीं, टूटे बर्तन के टुकड़े आर्ट पीस का अहम हिस्सा बन जाते हैं। इससे जीवन से जुड़े कई सबक मिलते हैं।
यह आर्ट जीवन में हुई गलतियों और अनुभवों को स्वीकार करने और नई पाॅजिविटी लेकर आने की सीख देती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें