हाइटेक हो चुकी दुनिया में डेटिंग ट्रेंड्स भी बहुत तेजी से बदल रहे हैं। इसी बदलाव के चलते एक नया ट्रेंड सामने आया है, जिसे माइक्रो मैचिंग ट्रेंड नाम दिया गया है।
इस ट्रेंड को और गहराई से समझने के लिए डेटिंग ऐप क्वैकक्वैक ने एक सर्वे किया, जिसमें कई दिलचस्प बातें सामने आईं।
माइक्रो-मैचिंग में लोग दैनिक आधार पर मिलने वाले छोटे और अर्थपूर्ण संकेतों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, न कि बड़े रोमांटिक संकेतों पर।
सर्वे के अनुसार 18 से 25 की उम्र के 36% जेन जी डेटर्स माइक्रो-मैचिंग की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो दैनिक जीवन में छोटे और अर्थपूर्ण संकेतों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं।
31% यूजर्स शौक और रुचियों के आधार पर एक-दूसरे से कनेक्ट कर रहे हैं। इसके लिए वे बायो में फिल्में, संगीत, खेल जैसी अपनी रुचियों को शामिल कर रहे हैं।
सर्वे में यह भी सामने आया है कि जहां 49% महिलाएं माइक्रो-मैचिंग की ओर अधिक आकर्षित हो रही हैं, वहां पुरुषों की संख्या केवल 23% है।
बड़े शहरों के 18 से 25 की उम्र के बीच के 16% यूजर्स का मानना हैं कि स्माइक्रो-मैचिंग से बने संबंध अधिक संतोषजनक होते हैं।
11% यूजर्स का मानना है कि इस ट्रेंड से ऑनलाइन डेटिंग मुश्किल हो गई है। केवल एक जैसी रुचि होने से किसी से आपका तालमेल भी अच्छा रहे, यह जरूरी नहीं है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें