रिलेशनशिप में झगड़ना और मनाना तो चलता ही रहता है, लेकिन ब्रेकअप के बाद अधिकतर लोग एक-दूसरे की शक्ल तक देखना नहीं पसंद करते।
हालांकि, हर किसी का बिहेवियर ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। कई बार ब्रेकअप के बाद भी लोग एक-दूसरे से पूरी तरह दूर नहीं जा पाते।
भले ही वे सामने से एक-दूसरे से न मिलें, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे की जिंदगी में तांकाझांकी करते रहते हैं।
ब्रेकअप के बाद भी एक्स के चक्कर लगाने की यह आदत ही ऑर्बिटिंग के नाम से जानी जाती है।
ऑर्बिटिंग में आपका एक्स आपकी सोशल मीडिया पर पोस्ट लाइक करता है, हर स्टोरी देखता है, लेकिन बर्ताव ऐसे करता है, जैसे वह पहले से जानता ही नहीं।
ऑर्बिटिंग शब्द का मतलब ही है कि आसपास मंडराते रहना, चक्कर लगाते रहना, लेकिन कभी फिजिकली प्रेजेंट नहीं होना।
इस आदत का लोगों की जिंदगी पर बुरा असर भी पड़ता है। चाहकर भी ऐसे एक्स को अपनी लाइफ से दूर कर पाना और मूव ऑन कर पाना मुश्किल हो जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें