आपने कभी सोचा है कि क्या होगा अगर हमारी ही दुनिया की तरह कई और दुनियाएं भी अस्तित्व में हों?
हमारी दुनिया की तरह कई और दुनियाओं के होने का विचार, क्वांटम फिजिक्स और कॉस्मोलॉजी में हुए अध्ययनों में अक्सर आता है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि हमारा ब्रह्मांड अकेला नहीं हो सकता। हमारे ब्रह्मांड के अलावा भी कई ब्रह्मांड अस्तित्व में हैं और यही ‘पैरेलल यूनिवर्स’ यानी समानांतर ब्रह्मांड कहलाते हैं।
हमारे ब्रह्मांड के अलावा भी अनगिनत ब्रह्मांड हो सकते हैं और हर ब्रह्मांड की अपनी अलग-अलग वास्तविकता है भी हो सकती है।
ऐसा भी हो सकता है कि अगर आप इस ब्रह्मांड में पत्रकार हैं, तो दूसरे में वैज्ञानिक हों और शायद किसी और ब्रह्मांड में आप पैदा ही न हुए हों।
थ्योरी में अलग-अलग प्रकार के पैरेलल यूनिवर्स की बात कही गई है। मुख्यतः पैरेलल यूनिवर्स के तीन प्रकार हैं - बबल यूनिवर्स, क्वांटम यूनिवर्स और मैथमैटिकल यूनिवर्स।
बबल यूनिवर्स अर्थात बुलबुलों जैसे अलग-अलग अनगिनत ब्रह्मांड। क्वांटम यूनिवर्स में हर फैसले के साथ एक नई दुनिया का जन्म होता है और मैथमैटिकल यूनिवर्स वह है, जहां भौतिकी के नियम भी अलग हों।
अगर पैरेलल यूनिवर्स होने की थ्योरी सच है, तो इसका यह मतलब होगा कि एक इंसान के कई रूप हैं और वह कई अलग-अलग जिंदगियां अलग-अलग ब्रह्मांडों में जी रहा है।
हालांकि, पैरेलल यूनिवर्स के अस्तित्व में होने का कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन वैज्ञानिक लगातार इस विषय पर शोध कर रहे हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें