परफेक्ट
ब्रेस्ट साइज
क्या है?

Trending

अक्सर ब्रेस्ट साइज को खूबसूरती के
पैमाने से जोड़ा जाता है। इसीलिए
लड़कियां अपने ब्रेस्ट साइज को
लेकर कंफ्यूजन में रहती हैं।

इंटरनेट पर मौजूद गलत जानकारियां
उनकी परेशानी और बढ़ा देती हैं।
जिससे वे इनफीरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स
का शिकार भी हो जाती हैं।

ऐसे में वे अपने स्तनों के आकार से
संतुष्ट नहीं होतीं और यह सर्च करने
लगती हैं कि सही ब्रेस्ट साइज
क्या होना चाहिए।

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी
इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेस्ट
साइज का महिलाओं की मेंटल हेल्थ
पर बहुत असर पड़ता है।

रिसर्च के मुताबिक स्तनों का आकार
ज्यादा हो तो वे डिप्रेशन, एंग्जायटी की
चपेट में आ जाती हैं। आकार कम हो तो
वे हीन भावना से घिर जाती हैं।

अगर किसी के दोनों स्तनों का साइज
अलग-अलग हो तब भी उनके मानसिक
स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। उनका
कॉन्फिडेंस कम हो जाता है।

ब्रेस्ट के साइज का लड़कियों की सेहत
पर भी असर पड़ता है। ज्यादा बड़े ब्रेस्ट
पीठ दर्द की वजह बन सकते हैं।

ब्रेस्ट का साइज ज्यादा होने की वजह
से रोजमर्रा के कामों पर भी असर पड़ता है।

परफेक्ट ब्रेस्ट साइज पाने के लिए
महिलाएं सर्जरी कराने से लेकर
तरह-तरह के जतन करती हैं।

हर महिला के स्तनों का आकार अलग
होता है और इसपर उनकी उम्र से लेकर
उनकी डाइट और सेहत तक का
असर पड़ता है।

आमतौर पर 10 से 14 साल की उम्र में
लड़कियों में प्यूबर्टी शुरू होती है। जिसके
साथ ही उनके शरीर में बदलाव आने
लगते हैं।

इसी दौरान ब्रेस्ट में भी बदलाव आता है,
जिसपर उनकी फैमिली हिस्ट्री, बॉडी
वेट और एक्सरसाइज का भी असर
पड़ता है।

यही वजह है कि हर महिला के स्तनों
का आकार अलग होता है और कोई यह
नहीं तय कर सकता कि सही ब्रेस्ट
साइज क्या है।

इसलिए 'परफेक्ट ब्रेस्ट साइज' जैसे
किसी भी सवाल में खुद को न उलझाएं।
खुद से प्यार करेंगी तो आपका
कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here