Trending

रिवर्स साइकोलॉजी को कैसे काम में लाएं?

कई बार आप जब किसी व्यक्ति को कोई काम करने के लिए मना करते हैं, तो वह व्यक्ति भी काम पहले करता है। यह इंसान की विरोध करने की प्रवृत्ति में है।

जब आपको किसी से कोई काम करवाना है या निकलवाना है और आप कुछ उल्टा का करके उसे अपना काम करवा लें। इसे ही रिवर्स साइकोलॉजी का उपयोग करना कहा जाता है।

रिवर साइकोलॉजी बच्चों पर अक्सर सबसे ज्यादा असरदार पाई जाती है। कई पेरेंट्स बच्चों से अपनी बात मनवाने के लिए इस ट्रिक का उपयोग करते हैं। जैसे बच्चे को पढ़ने से मना करना, ताकि वो विरोध में पढ़े।

जो लोग जिद्दी प्रवृत्ति के होते हैं या दूसरों का कहा मानना कभी पसंद नहीं करते, उनपर भी यह ट्रिक बहुत कम आती है। उल्टा कहने पर वे हठ में आकर काम पूरा करते हैं।

रिवर्स साइकोलॉजी सीधी, नहीं बल्कि टेढ़ी उंगली से घी निकालने जैसा है। हालांकि इस ट्रिक का उपयोग करते वक्त सावधानी बरतना भी जरूरी है, खासकर अगर आप रिश्तों में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो।

आप अपने पार्टनर से माफी मंगवाने के लिए उससे कह सकते हैं कि तुम्हें तो कोई फर्क ही नहीं पड़ता। यह सुनने के बाद पार्टनर सोचने पर मजबूर हो जाता है और सोचने लगता है कि उसे क्या करना चाहिए।

हालांकि, हर बार और पार्टनर की गलती न होने पर उसे पर इस ट्रिक का प्रयोग करना गलत है और यह लॉन्ग टर्म में आपके रिश्ते को तोड़ सकता है।

मार्केटिंग में भी रिवर्स साइकोलॉजी का अच्छा खासा उपयोग होता है। विज्ञापनों में कहना कि यह प्रोडक्ट हर किसी के लिए नहीं है, उपभोगकर्ताओं को मजबूर करता है उसे प्रोडक्ट को खरीदने के लिए।

इस ट्रिक का उपयोग नेगेटिव मोटिवेशन देने में भी कई बार होता है। जैसे किसी से कहना कि तुम तो यह कर ही नहीं सकते, ताकि व्यक्ति अपने आप को साबित करने में जुट जाए।

रिवर्स साइकोलॉजी का उपयोग करके नेगेटिव मोटिवेशन देना, जरूरी नहीं हर बार सफल हो। हर व्यक्ति अलग होता है और उसकी जरूरत भी अलग होती है। ट्रिक का उपयोग जरूरत को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

यह बहुत ही काम की ट्रिक है लेकिन कई बार यह लोगों की भावनाओं को आघात भी पहुंचा सकती है। इसलिए इंसान को समझे बिना उस पर यह ट्रिक उपयोग न करें। जिम्मेदारी और समझदारी से इसका उपयोग करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here