Trending

टेक्स्टेशनशिप में तो नहीं फंसे हैं आप?

आजकल बहुत से लोग जाने-अनजाने टेक्स्टेशनशिप में फंस जाते हैं। रिलेशनशिप का यह ट्रेंड आजकल यंगस्टर्स में बहुत पॉपुलर है।

सीरियस रिलेशनशिप, फ्लिंग, फ्रेंड्स विद बेनेफिट्स, सिचुएशनशिप और अब टेक्स्टेशनशिप जैसे शब्द आम हो गए हैं।

टेक्स्टेशनशिप एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें दो लोग ज्यादातर टेक्स्ट मैसेज के जरिए ही एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं।

वे फोन पर बात करने या व्यक्तिगत रूप से मिलने की बजाय मैसेज पर ही बात करना पसंद करते हैं।

आज कल लोग टेक्स्टेशनशिप में फंस जाते हैं, क्योंकि वे अपनी फीलिंग्स को सीधे नहीं बयां कर पाते हैं।

आज टेक्स्ट मैसेज के जरिए रिश्ते बनाना और तोड़ना बेहद आसान हो गया है। 

प्यार की शुरुआत हो या फिर इसके खत्म होने की घड़ी, हमारी जिंदगी के सबसे खूबसूरत और सबसे दर्दनाक पल, अब स्मार्टफोन की स्क्रीन पर कैद हो गए हैं। 

आपका पार्टनर या दोस्त ज्यादातर बातें मैसेज पर ही करता है और व्यक्तिगत रूप से मिलने से कतराता है, तो यह टेक्स्टेशनशिप का एक संकेत हो सकता है।

आप दोनों अपनी सारी योजनाएं मैसेज पर ही बनाते हैं और सामने मिलकर कुछ करने की बजाय मैसेज पर ही बात करना पसंद करते हैं, तो यह भी टेक्स्टेशनशिप है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here