Trending

कौन हैं जेनेरशन
एक्स के लोग?

जब भी पीढ़ियों की बात होती है तो जिक्र सबसे ज्यादा मिलेनियल्स और जेन Z का होता है, लेकिन जनरेशन X कौन है और क्यों है यह इतना खास?

जेनेरशन X उन लोगों की पीढ़ी है, जो 1965 से 1980 के बीच पैदा हुए। ये वो लोग हैं जिन्होंने पुराने जमाने की सादगी और नए युग की तकनीक दोनों देखे हैं।

इनका बचपन ऐसे समय में बीता जब दुनिया बदल रही थी। परिवार, समाज और कामकाज की व्यवस्थाएं बदल रही थीं।

इन्हें 'लैचकी किड्स' भी कहा जाता है क्योंकि इनकी परवरिश में अक्सर माता-पिता घर पर नहीं होते थे, दोनों कामकाजी होते थे।

बच्चे अकेले रहना और खुद को सम्भालना सीखते थे। ये लोग बहुत लचीले और समझदार माने जाते हैं।

जेनेरशन X तकनीक की शुरुआत का गवाह बनी। कंप्यूटर, इंटरनेट और डिजिटल युग की पहली झलक इन्हीं ने देखी। इन्हें तकनीक का डर नहीं, समझ है।

इनकी जिंदगी में बदलावों का सिलसिला कभी थमा नहीं। एनालॉग घड़ियों से लेकर स्मार्टफोन तक इन्होंने सब देखा है। ये पुराने और नए दोनों जमाने में फिट हैं।

इस पीढ़ी के बचपन में जेंडर, बॉडी इमेज और रेस जैसे मुद्दों पर उतनी बात नहीं होती थी। आज की पीढ़ी इन्हें कई बार पुराने नजरिए के लिए टोकती है।

इन पर अक्सर आरोप लगता है कि ये ढीले थे या जिम्मेदारी से भागते थे, पर सच्चाई ये है कि इन्होंने हर बदलाव को अपनाया और जिंदगी को बेहतर बनाया।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here