बरसात के मौसम में अक्सर सांप अपने बिलों से निकल आते हैं, जिस वजह से सांप के काटने के मामले बढ़ जाते हैं। यह समस्या गांव और पहाड़ी इलाकों में और भी बड़ी है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में हर साल 45 से 54 लाख लोग सांपों के काटने का शिकार बनते हैं। सांपों के काटने से हुई मौतों का आंकड़ा भारत में सबसे ज्यादा है।
भारत में साल 2000 से लेकर 2019 के बीच सांप के काटने से 12 लाख मौत हुई है। हालांकि यह आंकड़े असल आंकड़ों के सिर्फ 10% है, क्योंकि अधिकतर लोग अस्पताल जाते ही नहीं।
भारत में सांप के काटने से होने वाली कुल मौतों में 70% मौतें सिर्फ आठ ही राज्यों में हो जाती है। सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है किसान और 30 से 69 आयु वर्ग के लोगों पर।
भारत में 4 जहरीले सांप ऐसे हैं, जो ज्यादातर मौतों का कारण बनते हैं। ये हैं कॉमन क्रेट, इंडियन कोबरा, रसेल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर।
सांप के काटने से अधिकतर मौतें अस्पताल न जाने, टोटकों पर यकीन करने और जानकारी की कमी से होती हैं। इसीलिए इन चीजों से बचें।
सावन आते ही ज्यादा बारिश होने लगती है और सांपों के काटने का खतरा उतना ही बढ़ जाता है। सांप के काटने पर घबराए नहीं, शांत रहे और तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाएं।
नवंबर 2024 में सांप के काटने को 'नोटिफाएबल डिसीज’ घोषित किया गया। हर केस की रिपोर्ट अब जरूरी है। WHO की ग्लोबल रणनीति है 2030 तक मौतें और विकलांगता 50% कम करना।
सांप के काटने से बचने के लिए खेतों में जूते पहने, घरों में रोशनी रखें, झाड़ियां और कचरा साफ रखें, ताकि सांप घर में न आए और सतर्क रहें।
सांप के काटने के बाद हर मिनट कीमती है। इसलिए बिना देर करे तुरंत अस्पताल में जाएं और सही उपचार लें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें