धर्मा प्रोडक्शंस को कौन नहीं जानता। इस प्रोडक्शन हाउस ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।
लेकिन, क्या आपको पता है कि इस प्रोडक्शन हाउस की स्थापना कब हुई थी, और इसकी शुरुआत किसने की थी।
धर्मा प्रोडक्शंस को 1976 में यश जौहर ने स्थापित किया था। 2024 तक कंपनी ने 63 हिंदी फिल्मों का निर्माण किया।
धर्मा प्रोडक्शंस की पहली रिलीज 1980 में राज खोसला निर्देशित दोस्ताना थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा और जीनत अमान ने अभिनय किया।
2008 से करण जौहर की लीडरशिप में धर्मा प्रोडक्शंस ने कभी खुशी कभी गम, ये जवानी है दीवानी और 2 स्टेट्स जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज बनाईं।
धर्मा कई फिल्मी परिवारों के यंग एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, वरुण धवन को लाॅन्च करने के लिए भी जाना जाता है।
2018 में इसने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ डिजिटल कंटेंट में विस्तार किया। नेटफ्लिक्स, अमेजन जैसे प्लेटफार्मों के लिए शो बनाए।
धर्मा प्रोडक्शन इन दिनों चर्चा में है। अदार पूनावाला 1000 करोड़ रुपए में धर्मा प्रोडक्शंस की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी लेंगे।
पूनावाला धर्मा प्रोडक्शंस को फाइनेंशियली मजबूत करेंगे। करण जौहर इस कोलेबोरेशन से बहुत खुश हैं।
इस डील से फिल्म एंड टेलिविजन प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की वैल्यूएशन करीब 2000 करोड़ रुपए हो जाएगी।
करण जौहर पहले की तरह धर्मा के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन की पोजिशन पर ही काम करते रहेंगे।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें