जब भी पिरामिड की बात होती है, हमारा ध्यान सीधे मिस्र यानी इजिप्ट पर जाता है, लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां मिस्र से भी ज्यादा पिरामिड हैं।
सबसे ज्यादा पिरामिड वाला देश मिस्र नहीं, बल्कि उसका पड़ोसी देश सूडान है।
सूडान में करीब 220 से 255 पिरामिड हैं। सिर्फ मरोए शहर में ही 200 से ज्यादा पिरामिड बने हुए हैं।
इन पिरामिडों को कुश साम्राज्य के लोगों ने बनाया था। ये पिरामिड उनके राजाओं और रानियों की कब्रों के रूप में बनाए जाते थे।
कुश की सभ्यता ने मिस्र से प्रेरणा ली, लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाते हुए खास शैली के पिरामिड बनाए।
सूडान के पिरामिड आकार में छोटे और अधिक तीव्र ढलान वाले होते हैं।
मिस्र के पिरामिड जहां चूना पत्थर से बने हैं, वहीं सूडान के पिरामिड रेड
सैंडस्टोन से बने हैं।
सूडान के कुछ प्रमुख पिरामिड स्थलों में एल-कुर्रू, नूरी और जेबेल बरकल शामिल हैं।
मरोए सबसे महत्वपूर्ण स्थल है, जहां 270 ईसा पूर्व से 350 ईस्वी तक
पिरामिड बनाए गए।
इन पिरामिडों में अंधेरी भूमिगत कब्रें होती थीं, जो कुश सभ्यता की पुनर्जन्म और आत्मा से जुड़े विश्वास को दर्शाती हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें