Trending

नारियल पानी से डायबिटीज का खतरा!

नारियल पानी को सेहतमंद और ताजगी देने वाला पेय माना जाता है। लेकिन क्या इससे शुगर लेवल बढ़ता है। आइए जानते हैं

नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और थकान में
राहत देता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक नारियल पानी पीने के आधे घंटे के भीतर ब्लड शुगर में 100 mg/dL तक की बढ़ोतरी देखी गई है।

नारियल पानी में प्राकृतिक शक्कर जैसे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होती है। एक कप में लगभग 6 से 7 ग्राम चीनी होती है।

हालांकि नारियल पानी का ग्लायसेमिक इंडेक्स कम होता है। मतलब है कि यह धीरे-धीरे शुगर लेवल बढ़ाता है।

अगर डायबिटीज है तो नारियल पानी को सीमित मात्रा में पीना चाहिए। इसे व्यायाम के बाद या सुबह के समय पीने से नुकसान की आशंका कम हो जाती है।

नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद करता है।

नारियल पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करते हैं।

बार बार डिहाइड्रेशन की समस्या हो तो नारियल पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह कम कैलोरी वाला है और शरीर को ऊर्जा देता है।

अगर आप डायबिटिक हैं तो दिन में एक बार और एक कप से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। ज्यादा पीने से ब्लड शुगर अचानक
 बढ़ सकता है।

नारियल पानी सीमित मात्रा में सेहत के लिए अच्छा है। डायबिटीज वाले लोग इसे संयम के साथ पीएं। सही समय और सही मात्रा ही इसे फायदेमंद बनाती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here