बचपन में आपने सुना होगा कि पौधे भी दर्द महसूस करते हैं। जब हम उनकी पत्तियां या किसी हिस्से को काटते हैं, तो क्या उन्हें भी तकलीफ होती है? आइए जानते हैं।
सच्चाई यह है कि पौधों के पास न ही दर्द महसूस करने वाले नर्व होते है और न दिमाग। यानी इंसानों जैसे दर्द की भावना उनमें नहीं होती।
फिर जब हम किसी पौधे को काटते हैं, तो क्या वह कुछ महसूस नहीं करता या नहीं, असल में ये बात थोड़ी दिलचस्प है। आइए समझते हैं।
कुछ पौधों के पास अजीब और खास प्रतिक्रिया देने की क्षमता होती है। जैसे कि वीनस फ्लाईट्रैप जो छूते ही अपना मुंह बंद कर लेता है।
ऐसे ही एक पौधा है मिमोसा जो छूते ही अपने पत्ते समेट लेता है। ये प्रतिक्रियाएं रक्षात्मक होती हैं।
वैज्ञानिकों ने पाया है कि पौधे सिर्फ प्रतिक्रिया ही नहीं देते, बल्कि एक पत्ता कटने पर दूसरे पत्तों को सावधान भी करते हैं।
जैसे कि अरेबिडॉप्सिस नाम का एक पौधा जब कैटरपिलर इसे खाता है, तो यह पत्तों में इलेक्ट्रिक सिग्नल भेजता है।
ये संकेत दूसरे पत्तों को रासायनिक सुरक्षा के लिए तैयार करते हैं। लेकिन यह दर्द नहीं बल्कि उनका एक सुरक्षा तंत्र है।
इंसानों की तरह पौधों में पीड़ा नहीं होती है लेकिन वे अपने तरीके से खतरे को समझते और जवाब देते हैं।
पौधे धूप, हवा, गुरुत्व और यहां तक कि छोटे कीड़ों की हलचल तक को महसूस करते हैं। उनका जीवन प्रतिक्रिया आधारित होता है, न की भावना आधारित।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें