क्या पौधे रात में खतरनाक हो सकते हैं। खासकर जब आप उन्हें कमरे में रखते हैं। चलिए जानते हैं कि वो अंधेरे में क्या करते हैं और क्या सच में CO2 छोड़ते हैं।
दिन में पौधे फोटोसिंथेसिस करते हैं। सूरज की रोशनी से वो CO2 लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। यही वजह है कि पौधे फायदेमंद माने जाते हैं।
रात में सूरज नहीं होता, तो फोटोसिंथेसिस रुक जाता है। फिर पौधे रात को क्या करते हैं, और क्या वो इंसानों के लिए नुकसानदायक बन जाते हैं।
रात के समय पौधे सांस लेते हैं। इस प्रक्रिया को रेस्पिरेशन कहते हैं। इसमें वो थोड़ा बहुत CO2 छोड़ते हैं लेकिन इसकी मात्रा बहुत
कम होती है।
सच तो यह है कि एक सोता हुआ इंसान भी पौधे से कई गुना ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है।
कुछ खास पौधे जैसे स्नेक प्लांट, एलोवेरा और पीस लिली रात में भी थोड़ी ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इन्हें ‘नाइट ऑक्सीजन प्लांट्स’
कहा जाता है।
इनडोर प्लांट्स हवा को शुद्ध करते हैं, स्ट्रेस कम करते हैं और मूड भी बेहतर बनाते हैं। ये आपके कमरे को नेचुरल तरीके से हेल्दी
रखते हैं।
वैज्ञानिकों के अनुसार, रात में पौधों से निकलने वाला CO2 इंसान के लिए कोई खतरा नहीं है। इनडोर प्लांट्स बिल्कुल सुरक्षित होते हैं।
कमरे में ज्यादा पौधे हों तो बस खिड़की खुली रखें या वेंटिलेशन ठीक हो। इससे हवा का फ्लो बना रहता है और कोई भी गैस जमा
नहीं होती।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें