Trending

भारत में यहां हैं
 कुत्तों के मंदिर!

भगवान के मंदिरों के विषय में सबको ही
 पता होगा। भारत ही नहीं, विदेशों में भी
देवी-देवताओं के मंदिर देखने को मिल
 जाते हैं।

 पर क्या आपको पता है कि कुछ जगहों पर कुत्तों के भी मंदिर बनाए गए हैं? आइए जानते हैं भारत में कहां हैं ऐसे मंदिर:

1. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक छोटे से गांव खपरी में कुकुरदेव मंदिर है। इसे एक कुत्ते की समाधि के रूप में बनाया गया है। मान्यता है कि इस मंदिर में पूजा करने से कुत्ते के काटने का खतरा नहीं होता है।

2. गाजियाबाद के चिपियाना गांव में भी कुत्ते की समाधि के रूप में एक मंदिर बना है। यहां एक हौदी बनी हुई है। माना जाता है कि यदि कोई इसमें स्नान कर ले तो कुत्ते के काटने का असर खत्म होता है।

3. बुलंदशहर के पास सिकंदराबाद में एक 100 साल से अधिक पुराना मंदिर है। यहां भी लोग कुत्ते की समाधि की पूजा करते हैं। होली और दिवाली पर यहां मेला भी लगता है। 

4. कर्नाटक के रामनगर में भी कुत्ते की पूजा की जाती है। यहां के लोगों का मानना है कि कुत्ते गांव की रक्षा करते हैं और यह देवी केम्पम्मा के रक्षक हैं। 

5. झांसी में भी एक मंदिर ‘कुतिया महारानी मां’ को समर्पित किया गया है। इस मंदिर में लोग दीया, फूल व प्रसाद चढ़ाकर
पूजा करते हैं।

6. अभी हाल में सुप्रीम कोर्ट में डॉग बाइट के बढ़ते मामलों को लेकर सुनवाई हुई थी, जिसके बाद कुत्तों को लेकर मामला काफी गर्म है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here