1. पीठ के बल सोना
यह स्थिति रीढ़ की हड्डी के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है, क्योंकि यह पूरे शरीर के वजन को समान रूप से बांटती है।
इससे गर्दन और पीठ में दर्द कम होता है, लेकिन यह खर्राटों और स्लीप एपनिया की समस्या को बढ़ा सकती है।
2. पेट के बल सोना
पेट के बल सोने से कमर और गर्दन पर दबाव पड़ता है, जिससे मांसपेशियों में तनाव आता है।
यह स्थिति स्लीप क्वॉलिटी को भी प्रभावित कर सकती है और रीढ़ की प्राकृतिक आकृति को बिगाड़ सकती है।
3. बाईं करवट सोना
यह सबसे स्वास्थ्यवर्धक स्थिति मानी जाती है, खासकर पाचन, हृदय स्वास्थ्य और प्रेग्नेंसी के दौरान। यह एसिडिटी कम करती है और लिवर तथा आंतों के कार्य को बेहतर बनाती है।
4. दाईं करवट सोना
यह स्थिति एसिड रिफ्लक्स बढ़ा सकती है, लेकिन दिल के मरीजों के लिए कभी-कभी इसे आरामदायक माना जाता है। हालांकि यह पाचन पर थोड़ा बुरा असर डाल सकती है।
5. पैरों को मोड़कर भ्रूण की तरह सोना
यह स्थिति कमर दर्द में राहत देती है और गर्भवती महिलाओं के लिए भी सुरक्षित मानी जाती है। लेकिन ज्यादा मोड़कर सोने से फेफड़ों और पेट पर दबाव पड़ सकता है।
6. तकिए के बिना सोना
कुछ लोगों के लिए यह गर्दन और रीढ़ की स्थिति को संतुलित रखने में मदद करता है, लेकिन पेट के बल सोने वालों के लिए यह हानिकारक हो सकता है।
7. ऊंचे तकिए के साथ सोना
यह खर्राटों को कम कर सकता है और साइनस की समस्या से राहत दिला सकता है, लेकिन इससे गर्दन में अकड़न या दर्द हो सकता है।
8. टेढ़े-मेढ़े होकर सोना
इससे रीढ़ की हड्डी और कंधों पर असमान दबाव पड़ता है, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द हो सकता है।
9. लंबे समय तक एक ही करवट
लगातार एक तरफ सोने से उस साइड पर त्वचा में झुर्रियां, दबाव और ब्लड फ्लो की समस्या हो सकती है। इससे चेहरे के एक हिस्से पर असर भी दिख सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें