बोन ऑसिफिकेशन एक मेडिकल टेस्ट है, जिससे किसी व्यक्ति की सही उम्र का पता लगाया जाता है।
इस टेस्ट में कंधे को जोड़ने वाली हड्डियों का, पसलियों को जोड़ने वाली सीधी हड्डी का और लोअर एबडॉमिन की हड्डियों का एक्स-रे किया जाता है।
उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का आकार बदलता है, जिससे इंसान की उम्र का अनुमान लगाया जा सकता है।
जब आरोपी या पीड़ित की उम्र को लेकर संदेह होता है तो कोर्ट के आदेश पर यह टेस्ट कराया जाता है।
जानिए सही उम्र का पता लगाने के लिए कोर्ट में कौन से 5 तरीके अपनाए जाते हैं।
1. जन्म प्रमाण पत्र
जो आरोपी है उसके जन्म प्रमाण पत्र की जांच करके उसके उम्र का पता लगाया जा सकता है।
2. पहचान पत्र
उस व्यक्ति के आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, पासपोर्ट जैसे पहचान पत्र की जांच करके उम्र का पता लगाया जा सकता है।
3. बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट
यह टेस्ट हड्डियों की उम्र का पता लगाने के लिए किया जाता है। जिससे उस व्यक्ति की एकजेक्ट उम्र का पता चलता है।
4. दांतों का टेस्ट
उसके दांतों का टेस्ट करके भी उम्र का पता लगाया जाता है। यह ऐसे पता चलता है कि उसके दांत कितने पुराने हैं, इससे उसकी उम्र का पता चलता है।
5. फिंगरप्रिंट एनालिसिस
यह टेस्ट उंगलियों के निशान की उम्र का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा डीएनए की जांच से भी सही उम्र का पता लगाया जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें