दादा ने सोमनाथ मंदिर
डिजाइन किया,
पोते ने राम मंदिर

Trending

दादा ने सोमनाथ मंदिर डिजाइन किया,
पोते ने राम मंदिर

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की
प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर के पहले फेज
का काम पूरा होने वाला है। 

भव्य राम मंदिर को आशीष सोमपुरा ने
डिजाइन किया है। आशीष का परिवार कई
साल से इस काम से जुड़ा है।

आशीष के दादाजी पीओ सोमपुरा ने ही
सोमनाथ मंदिर का डिजाइन तैयार किया था।

बिड़ला परिवार के बनवाए करीब सभी मंदिर
सोमपुरा परिवार ने ही डिजाइन किए हैं।

बिड़ला ग्रुप के फाउंडर घनश्यामदास
बिड़ला ने ही विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष
अशोक सिंघल को पीओ सोमपुरा और
उनके बेटे चंद्रकांत से मिलवाया।

अशोक सिंघल ने चंद्रकांत सोमपुरा को
राम मंदिर का डिजाइन तैयार करने को कहा।
चंद्रकांत अशोक सिंघल के साथ अयोध्या गए।

जिस जगह राम मंदिर बनना था, वहां हर
कदम पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के
जवान तैनात थे। एक छोटी से छोटी पेंसिल
ले जाने की भी मनाही थी।

तब चंद्रकांत सोमपुरा ने वहां बने तीन
कमरों में जाकर कदमों से ही जमीन मापी।
एक-एक कदम की लंबाई डेढ़ फीट तय की।

सोमपुरा ने साइट के अनुमानित माप और
जगह के आधार पर तीन वैकल्पिक डिजाइन
तैयार किए। विश्व हिंदू परिषद ने इनमें से
एक डिजाइन फाइनल किया।

इस डिजाइन की खासियत इसका
अष्टकोणीय गर्भगृह था। किसी मंदिर में
अष्टकोणीय गर्भगृह कम ही मिलता है।

मॉडल पांच फीट लंबा और ढाई फीट चौड़ा था।
इस डिजाइन को कुंभ मेले में साधु-संत को
दिखाया गया और डिजाइन उन्हें अच्छा लगा।

ट्रस्ट का मानना है कि पहने बने मॉडल को
कई राम भक्तों ने अपने मंदिर में रखा है।
इसलिए उसमें बदलाव नहीं किया गया।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here