कौन है वो जर्मन
सिंगर, जो हुई
पीएम मोदी की फैन

Trending

जब से पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम
में जर्मन सिंगर कैसेंड्रा माई स्पिटमैन का
जिक्र किया, तब से उनके खूब चर्चे होने लगे।

हाल ही में जर्मन सिंगर तमिलनाडु में
पीएम मोदी से मिलने पहुंचीं और 'हरे राम,
कृष्ण-कृष्ण हरे' भजन सुनाया।

अपनी मां के साथ पहुंची कैसेंड्रा ने तमिल
गीत 'अच्युतम केशवम दामोदरम' भी गाया
जिसकी पीएम ने तारीफ की।

22 साल की कैसेंड्रा की यह पहली
भारत की यात्रा है लेकिन वह भारतीय
संगीत की बचपन से दीवानी हैं।

जर्मन सिंगर बचपन से दृष्टिहीन हैं।
उन्होंने अपनी आवाज को ताकत बनाया।

वह 3 साल की उम्र से गा रही हैं लेकिन
5 साल की उम्र में उन्होंने इंडियन क्लासिक
म्यूजिक सीखना शुरू किया।

कैसेंड्रा हिंदी, संस्कृत, मलयालम, तमिल,
कन्नड़, असमी, बंगाली, मराठी समेत कई
भाषाओं में गाने गा चुकी हैं।

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर उन्होंने
'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाया और
सोशल मीडिया पर छा गई थीं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here