हमसे कभी ना कभी कुछ गलतियां हो जाती हैं जिस बात से किसी के दिल को चोट पहुंचती है।
गलती करना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन अगर गलती हो गई है तो उसको स्वीकार न करना बुरी बात है।
गलतियां जब बड़ी नहीं होती है जब आप उसके लिए सामने वाले को सॉरी बोल दें।
सॉरी बोलना अगर यह इतना ही आसान होता तो दुनिया में सब लोग अपनी गलतियां स्वीकार करके माफी मांग लेते और इतने झगड़े नहीं होते।
एक रिसर्च के मुताबिक माफी न मांगने के कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं। उन्हें दूसरे व्यक्ति की वास्तव में चिंता नहीं होती।
माफी मांगने से उनकी स्वयं की छवि को धक्का पहुंचता है। उन्हें लगता है कि माफी मांगने से वैसे भी कोई फायदा नहीं होगा।
माफी मांगना क्यों जरूरी है?
जब आप गलत होते हैं तो माफी न मांगना पर्सनल और प्रोफेशनल रिलेशनशिप के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
इससे गुस्सा, नाराजगी और दुश्मनी भी हो सकती है, जो समय के साथ बढ़ सकती है।
सच्ची माफी का मतलब
रिश्ते में माफी मांगना या गलती स्वीकार कर लेना आपके रिलेशनशिप को मजबूती प्रदान करता है।
हालांकि ये उतना आसान नहीं है, जितना लोगों काे लगता है क्योंकि आपका ईगो या स्वभाव यह करने नहीं देता है।
ईमानदार तरीके से मांगी गई माफी वह होती है, जो सच्ची सहानुभूति, पश्चाताप और खेद के साथ-साथ अपनी गलतियों से सीखने का वादा भी करती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें