Trending

इंसानों के लिए मधुमक्खियां क्यों जरूरी?

मधुमक्खियां सिर्फ शहद बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण और इंसानों के लिए भी बहुत जरूरी हैं। ये छोटे जीव फसलों और पौधों के परागण (पॉलिनेशन) में मदद करते हैं।

मधुमक्खियों के परागण में मदद करने से हमारी खाद्य आपूर्ति बनी रहती है। इनके बिना न सिर्फ पेड़-पौधे, बल्कि पूरा ईकोसिस्टम प्रभावित हो सकता है।

1. परागण में भूमिका
मधुमक्खियां फूलों से पराग एकत्र कर उन्हें अन्य पौधों तक पहुंचाती हैं। इससे पौधों में फल और बीज बनने की प्रक्रिया सही से चलती रहती है। 

दुनिया की 70% से अधिक फसलें मधुमक्खियों की वजह से उगती हैं। अगर ये मधुमक्खियां न हों तो भुखमरी फैल जाए।

2. जैव विविधता की रक्षा
मधुमक्खियां सिर्फ खेती में ही नहीं, बल्कि जंगलों, बगीचों और घास के मैदानों में भी वनस्पतियों की विविधता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।

अगर मधुमक्खियां न रहें, तो कई पौधों की प्रजातियां विलुप्त हो सकती हैं।

3. खाद्य आपूर्ति का आधार
फल, सब्जियां, मेवे और अनाज – इनमें से अधिकतर चीजें मधुमक्खियों के परागण पर निर्भर करती हैं।

अगर मधुमक्खियां परागण करना बंद कर दें, तो हमारी भोजन प्रणाली पर गहरा असर पड़ेगा।

4. आर्थिक महत्व
कई कृषि उद्योग मधुमक्खियों के दम पर ही चलते हैं। फलों, सब्जियों और तिलहन की खेती का सीधा संबंध मधुमक्खियों से है, जिससे किसानों और व्यापारियों को बड़ी आमदनी होती है।

5. शहद और अन्य उत्पाद
मधुमक्खियां हमें शहद, मोम और प्रोपोलिस जैसी चीजें देती हैं, जिनका उपयोग दवाइयों, सौंदर्य उत्पादों और भोजन में किया जाता है।

6. पर्यावरण संतुलन बनाए रखना
मधुमक्खियां कई पक्षियों और कीटभक्षी जीवों के लिए भोजन का स्रोत होती हैं। यदि ये विलुप्त हो जाएं, तो खाद्य श्रृंखला पर बुरा असर पड़ेगा।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here