Trending

कौन हैं समुद्री
किनारों के रक्षक?

मैंग्रोव जंगल वे खास पेड़-पौधे होते हैं, जो समुद्री पानी और दलदली इलाकों में उगते हैं। ये पेड़ सिर्फ पर्यावरण के लिए ही नहीं, बल्कि इंसानों के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं।

आइए जानते हैं कि ये हमारी तटरेखाओं की रक्षा कैसे करते हैं।

1. तूफानों से बचाव
मैंग्रोव पेड़ तेज समुद्री हवाओं और तूफानों की ताकत को कम कर देते हैं, जिससे तटीय इलाकों में कम नुकसान होता है।

2. बाढ़ से सुरक्षा
इन पेड़ों की जड़ें पानी को सोखकर बाढ़ की संभावना को कम करती हैं।

3. भूमि के कटाव पर रोक
मैंग्रोव की जटिल जड़ें मिट्टी को मजबूती से पकड़कर समुद्री कटाव को रोकती हैं।

4. समुद्री जीवन के लिए घर
ये जंगल मछलियों, केकड़ों और अन्य समुद्री जीवों के लिए प्राकृतिक आवास प्रदान करते हैं।

5. कार्बन अवशोषण
मैंग्रोव बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ग्लोबल वॉर्मिंग को कम करने में मदद करते हैं।

6. सुनामी से बचाव
मैंग्रोव के जंगल सुनामी की ऊंचाई कम करने में मदद करते है, जिससे तटीय इलाकों में सुनामी का विनाशकारी प्रभाव कम होता है।

तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा और पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए मैंग्रोव के जंगल अत्यधिक आवश्यक है। इनका संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here