खाना पकाने के बर्तन गोल क्यों होते हैं?
Trending
खाना पकाने में यूज होने वाले तवा, भगोना, कुकर, कढ़ाई जैसे सभी बर्तनों का निचला हिस्सा गोल होता है।
कभी आपने सोचा है कि आखिर ये बर्तन गोल ही क्यों बनाए जाते हैं, चौकोर, तिकोने या किसी दूसरे शेप के क्यों नहीं?
दरअसल, इसके पीछे भी साइंस है। इन बर्तनों के गोल होने की वजह से खाना आसानी से पकता है।
जलती आग पर कोई बर्तन रखते ही वह गोल आकार ले लेती है और बर्तन को चारों तरफ से घेर लेती है।
गोल बर्तन का सर्फेस एरिया भी कम होता है, जिससे खाना जल्दी पक जाता है।
अगर बर्तन चौकोर या तिकोने होंगे तो उसके कोनों पर आग नहीं पहुंचेगी।
इसीलिए गैस चूल्हे का बर्नर भी गोल ही बनाया जाता है, ताकि पूरे बर्तन में एकसमान आंच पहुंचे।
गोल बर्तन में चम्मच-करछी को घुमाना आसान होता है, जिससे खाना जलता नहीं।
गोल बर्तन को स्टोर करना भी आसान होता है, वह कम जगह लेते हैं।
कोने वाले बर्तनों की तुलना में गोल आकार के बर्तनों को साफ करना भी आसान होता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here