Trending

प्यार में अटैचमेंट होने के 9 नुकसान

प्यार एक खूबसूरत एहसास है, लेकिन जब यह अटैचमेंट में बदल जाता है तो रिश्ते के लिए बोझ बन सकता है।

अटैचमेंट का मतलब है किसी व्यक्ति या चीज से इतना जुड़ जाना कि बिना उनके जीना मुश्किल हो जाए। प्यार में अटैचमेंट होने के कई नुकसान हो सकते हैं।

1. खुद को खोना
अटैचमेंट में व्यक्ति अपने आप को भूल जाता है और सिर्फ पार्टनर की खुशी के बारे में सोचता रहता है।

2. फ्रीडम में कमी
अटैचमेंट में व्यक्ति अपने पार्टनर पर इतना निर्भर हो जाता है कि वह अपनी फ्रीडम खो देता है।

3. इनसिक्योर
अटैचमेंट में व्यक्ति को हमेशा यह डर सताता रहता है कि उसका पार्टनर उसे छोड़कर चला जाएगा।

4. गुस्सा और जलन
जब पार्टनर अपनी पसंद के अनुसार कुछ करता है तो अटैचमेंट में व्यक्ति को गुस्सा और जलन होती है।

5. रिश्ते में तनाव
 किसी व्यक्ति से जरूरत से लगाव लगा लेना रिश्ते में तनाव और झगड़े का कारण बन सकता है।

6. पर्सनल डेवलपमेंट
इतना ही नहीं, यह समस्याएं आपकी पर्सनल ग्रोथ पर भी काफी असर डालती हैं।

7. मानसिक स्वास्थ्य
अटैचमेंट से डिप्रेशन, एंग्जाइटी जैसे मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

8. समाज से दूरी
अटैचमेंट जरूरत से ज्यादा हो जाए तो व्यक्ति अपने दोस्तों और परिवार से भी दूर हो जाता है।

9. रिश्ते का टूटना
अत्यधिक अटैचमेंट के कारण रिश्ते टूटने की संभावना बढ़ जाती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here