Trending

पक्षियों के दांत
क्यों नहीं होते?

हाथी के दांत दिखाने के कुछ और होते हैं और खाने के कुछ और। लेकिन क्या हो कि किसी जीव के दांत ही न हों। ये जीव आखिर कैसे खाते होंगे। पक्षियों में ऐसा ही होता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, पक्षी 10 करोड़ साल से भी पहले डायनासोर की मुख्य वंशावली में से अलग हुए थे। 

डायनासोर के मिले कई जीवाश्मों से पता चलता है कि उनके दांत हुआ करते थे, लेकिन डायनासोर की रिश्तेदान इन आधुनिक पक्षियों के दांत क्यों नहीं हैं? 

तबसे अब तक पक्षियों के साथ ऐसा क्या हुआ कि वे इस तरह के हो गए? खैर, इसके कई कारण हैं। उदाहरण के लिए, पक्षियों के दांतों की कमी को एक एडाप्टेशन माना जाता था।

जो इन जानवरों को अपने शिकार (जैसे कीड़े, कीट और कशेरुक) का पीछा करने और बीज और मेवे खाने में थोड़ी आसानी देता था, क्योंकि उन्हें दांतों से भरी चोंच से जूझना नहीं पड़ता था। 

इसके अलावा, दांतों की कमी ने पक्षियों को हल्का बना दिया जिसने उड़ान को और भी आसान बना दिया।

हालांकि, कुछ शोध के अनुसार अंडे के अंदर जानवर के विकसित होने के दौरान दांतों को एकसाथ आने में बहुत समय लगता है।

इसलिए, दांतों को पूरी तरह से हटाने से पक्षियों को अधिक तेजी से विकसित होने और अंडे सेने का मौका मिला होगा और वे कम समय तक कमजोर रहे होंगे।

कई पक्षी प्रजातियां अंडे दिए जाने के कुछ हफ्तों या दिनों के भीतर ही अंडे से निकल जाती हैं, जबकि डायनासोर कई महीनों तक अंडे के अंदर विकसित होते थे।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here