अंधेरे को दूर कर प्रकाश फैलाने वाली मोमबत्ती केवल दिवाली पर ही नहीं बल्कि बर्थडे, एनिवर्सरी और रोमांटिक डिनर पर भी जलाई जाती हैं।
कपल्स भी कैंडल लाइट डिनर ही करना पसंद करते हैं। लगभग हर रेस्त्रां में माहौल को रोमांटिक बनाने के लिए रात को लाइट्स की जगह मोमबत्तियां जलाई जाती हैं।
अंग्रेजी में एक फ्रेज है, बेडरूम आईज। जिसका मतलब है कि जब किसी को कोई अट्रैक्टिव लगता है तो उसकी आंखों की पुतलियां फैल जाती हैं।
इससे दिमाग को सिग्नल जाता है कि वह व्यक्ति रोमांटिक महसूस कर रहा है।
इसी तरह से मोमबत्ती की हल्की रोशनी में भी आंख की पुतलियां फैल जाती हैं और इंसान रोमांटिक महसूस करता है। रोशनी जितनी हल्की होगी, लव हॉर्मोन्स का लेवल बढ़ेगा।
इनकी फ्रेग्नेंस दिमाग के लिम्फेटिक सिस्टम पर असर करती है और इमोशन व मूड कंट्रोल होता है।
जब कैंडल्स जलती हैं, तो बॉडी में हैप्पी हॉर्मोंस रिलीज होने लगते हैं। इससे माहौल खुशनुमा हो जाता है और कपल्स के बीच रोमांटिक माहौल बन जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें