Trending

बिल्लियां पानी
से नफरत क्यों
करती हैं?

आमतौर पर कई लोगों को पानी से डर लगता है। इसे हाइड्रोफोबिया कहते हैं। हालांकि ये सिर्फ इंसानों में नहीं बल्कि जानवरों में भी ऐसा होता है।

मसलन बिल्ली को भी पानी से नफरत होती है। आमतौर पर घरेलू बिल्लियां भीगने से बचने के लिए हर जतन करती हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक बिल्लियों की अधिकतर प्रजातियां शुष्क जलवायु वाले इलाकों में विकसित हुईं, जहां उनका संपर्क नदियों और झीलों से कम हुआ।

ऐसे में बिल्लियां अपने विकास के दौर में पानी से लगभग अपरिचित ही रह गईं और उससे खेलना नहीं सीख सकीं।

बिल्लियां पानी में भीगना इसलिए भी पसंद नहीं करती हैं, क्योंकि पानी से उनके बालों को नुकसान पहुंचता है।

दरअसल, बिल्लियां बहुत ही नखरेबाज होती हैं, जो अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा खुद को संवारने में बिताती हैं। गीला फर बिल्लियों को सजने-संवारने में मुश्किल पैदा करता है।

बिल्लियों के फर को सूखने में काफी समय लगता है और भारी भी हो जाता है। जिससे बिल्लियों की फुर्ती कम हो जाती है और शिकारियों के लिए उन्हें पकड़ना आसान हो जाता है।

हालांकि, बिल्लियों की कुछ प्रजातियों को पानी से खेलना बहुत पसंद होता है। मौका मिलने पर वे तैरने, नल से टपकते पानी से खेलने का लुत्फ उठाने से चूकती नहीं हैं।

बिल्लियों की ही जंगली प्रजातियां जैसे बाघ गर्मी से राहत पाने और शिकार के लिए पानी में डुबकी भी लगाते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here