क्यों चलते-चलते
बंद हो जाता है
कोई ऐप?

Trending

कई बार फोन में कुछ ऐप्स चलते-चलते रुक
जाते हैं, क्या आप जानते हैं कि हर बार इसका
कारण इंटरनेट ही नहीं होता।

फोन में इंस्टॉल ऐप सही तरीके से काम करें,
इसके लिए हर ऐप को समय-समय पर अपडेट
करते रहना जरूरी है। 

अगर ऐप अपडेटेड नहीं है, तो यह रुक-रुक कर
ही काम करेगा, या फिर चलना ही बंद हो जाएगा।

इसके साथ ही मोबाइल डिवाइस में अगर
कोई टेक्निकल प्रॉब्लम आ जाए, तब भी ऐप
ठीक से नहीं चलता।

कोई भी ऐप स्मूदली काम कर सके, इसके लिए डिवाइस में पर्याप्त मेमोरी का होना जरूरी है।

कई बार ऐप के सर्वर या उसमें टेक्निकल
प्रॉब्लम्स होने की वजह से भी ऐप के बंद होने
की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

अगर आपके साथ ऐसी कोई प्रॉब्लम हो तो
सबसे पहले फोन का इंटरनेट कनेक्शन चेक करें।

इसके बाद डिवाइस के सभी ऐप्स को अपडेट
करें। फिर भी समस्या का सामना करना पड़े
तो दूसरे तरीके आजमाएं।

अगर इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद भी ऐप्स
ठीक से काम न करें, तो उसे अनइंस्टॉल
करके फिर से इंस्टॉल करें।

यह सब करने के बाद भी ऐप ठीक से काम न करें,
तो किसी टेक्निशियन की मदद लें।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here