नोटरी ही क्यों
बनाते हैं
एफिडेविट?

Trending

शादी से लेकर जमीन की खरीद-फरोख्त और
कानूनी मामलों में एफिडेविट यानी हलफनामा
बनवाने की जरूरत पड़ती है।

हलफनामा बनाने का काम ‘पब्लिक नोटरी’
करते हैं, जिन्हें आम बोलचाल में नोटरी
कहा जाता है।

नोटरी ही एफिडेविट पर कंटेंट देखकर उसकी
जांच करते हैं, फिर वेरिफाई करके अपने हस्ताक्षर
 करते हैं। इसके बाद ही एविडेविट बनता है।

‘नोटराइजेशन’ डॉक्यूमेंट्स को जांचने और फ्रॉड
को रोकने का एक तरीका है। अधिकतर मामलों
में नोटरी के सामने ही एफिडेविट साइन किया
जाना चाहिए।

नोटरी पब्लिक केंद्र या राज्य सरकार की तरफ
से अपॉइंट किए गए कोर्ट ऑफिसर्स होते हैं।
इनके साथ असिस्टेंट भी हो सकते हैं।

किसी व्यक्ति से एफिडेविट लेने और डॉक्यूमेंट्स
 वेरिफाई करने के लिए उन्हें सरकार की ओर
से अधिकृत किया जाता है।

हलफनामा पर नोटरी के सिग्नेचर और सील
के साथ स्टांप लगाने के बाद ही वैलिड
माना जाता है।

एफिडेविट पर नोटरी का रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट
भी लिखी होती है। वह एफिडेविट की डिटेल
अपने रजिस्टर में भी दर्ज करता है।

नोटरी इस बात के गवाह भी बनते हैं कि उनके
सामने व्यक्ति ने हस्ताक्षर किया है और उनकी
 जानकारी में डॉक्यूमेंट्स को जांच-परखा गया है। 

नोटरी को चैंबर के अंदर और बाहर अपनी फीस
के बारे में स्पष्ट तौर पर लिखना चाहिए।

नोटरी कितनी फीस चार्ज करेगा, इस पर कोई
स्पष्ट प्रोविजन नहीं है। लेकिन, वह 5 रुपए प्रति
किमी ट्रैवलिंग अलाउंस चार्ज कर सकता है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here