तोतों की कई प्रजातियां इंसानों की तरह बोल सकते हैं। इंसानों की आवाज की नकल कर शब्दों को दोहरा सकते हैं, लेकिन वे भाषा को समझते नहीं। जानिए, तोते ऐसा क्यों करते हैं?
1. नकल की क्षमता
तोते की आवाज की नकल करने की जबरदस्त क्षमता होती है। यह उनकी प्रकृति में है, खासकर सामाजिक वातावरण में फिट होने के लिए।
2. सामाजिक जीव होते हैं
वे समूह में रहते हैं और संवाद करते हैं। इंसानों को भी वे अपने "झुंड" का हिस्सा समझते हैं और उनसे संवाद करने की कोशिश करते हैं।
3. ध्यान आकर्षित करना
तोते बोलते हैं ताकि मालिक या आसपास के लोग उनकी ओर ध्यान दें।
4. मनोरंजन के लिए
कुछ तोते खेल-खेल में बोलना सीख जाते हैं, जैसे इंसानों को हंसते देख कर वे बोलना जारी रखते हैं।
5. इनाम पाने के लिए
अगर कोई शब्द बोलने पर उन्हें खाना या प्रशंसा मिलती है, तो वे बार-बार वह शब्द दोहराते हैं।
6. सीखा हुआ व्यवहार
लगातार एक जैसे शब्द सुनने से वे उसे याद कर लेते हैं और दोहराते हैं, जैसे बच्चों की तरह।
7. पर्यावरण से मेल खाने के लिए
जंगल में भी वे दूसरे पक्षियों की आवाजों की नकल करते हैं। पालतू तोते इंसानों की आवाज अपनाते हैं।
8. अकेलापन कम करने के लिए
तनाव और अकेलापन महसूस करने पर तोते इंसानों की तरह बोलते हैं या खुद से बातें करते हैं।
9. ट्रेनिंग का असर
जिन तोतों को अच्छे से पाला जाता है और उन्हें बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है, वे ज्यादा और बेहतर बोलते हैं।
10. बुद्धिमत्ता
तोतों की कुछ प्रजातियां, जैसे अफ्रीकन ग्रे पैरट काफी बुद्धिमान होते हैं और 1000+ शब्दों को पहचान सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें