कोई रिश्ता तब मजबूत होता है, जब निभाने की कोशिश दोनों तरफ से होती है। लेकिन, कई बार गलतफहमियां इतनी बढ़ जाती हैं कि रिश्ते टूट जाते हैं।
ऐसे में ज्यादातर लोग हार मान लेते हैं या एक-दूसरे को दोषी मानने लगते हैं। जानिए ऐसी ही 7 गलतियां, जिनसे रिश्तों में आती हैं दूरियां।
1. बाउंड्री का ध्यान न रखना
पार्टनर्स को पसंद-नापसंद, कंफर्ट लेवल और इच्छाओं पर शुरुआत से ही खुलकर बात करनी चाहिए, ताकि एक-दूसरे की बाउंड्री पता रहे और झगड़े कम हों।
2. जरूरतें नजरअंदाज करना
अक्सर लोग बिजी लाइफ में पार्टनर की इच्छाओं और जरूरतों को नजरअंदाज करने लगते हैं। यही रिलेशनशिप में दूरियों का कारण बनती है।
3. महत्व न देना
जब रिश्ता पुराना हो जाता है तो लोग एक-दूसरे को टेकन फाॅर ग्रांटेड लेने लगते हैं, जो सही नहीं है।
4. वैल्यू न करना
जब आप एक रिलेशन में आते हो तो कहीं न कहीं अपने पार्टनर की वैल्यू करना भूल जाते हो।
5. पार्टनर को सपोर्ट न करना
कोई रिश्ता तभी मजबूत बनता है, जब आप एक-दूसरे को सपोर्ट करते हो। रिलेशनशिप में सपोर्ट की कमी रिश्ता टूटने का कारण बन सकती है।
6. अपनी गलती मानना
जब हम गुस्से में होते हैं तो अपनी गलतियों को नहीं देख पाते और इससे बात बढ़ जाती है।
7. एंग्जायटी
रिलेशनशिप में एंग्जायटी से लोग इस डर में जीने लगते हैं कि कहीं रिश्ता टूट न जाए। ऐसे में वे खुद को सुरक्षित रखने के लिए पहले से ही दूरी बना लेते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें