Trending

हम रोते क्यों हैं?

रोना इंसान की एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जो भावनाओं को व्यक्त करने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

हमारे आंसू मुख्य रूप से 3 प्रकार के होते हैं: बेसल टियर्स जो आंखों को नम और सुरक्षित रखने के लिए लगातार बनते हैं।

रिफ्लेक्स टियर्स जो धुएं, धूल या प्याज जैसी चीजों से आंखों की रक्षा करने के लिए निकलते हैं। इमोशनल टियर्स, जो भावनाओं के कारण बहते हैं जैसे दुख, खुशी या तनाव।

इमोशनल आंसू में प्रोलैक्टिन, एड्रेनोकार्टिकोट्रोपिक हार्मोन और ल्यूसीन-एनकेफेलिन जैसे केमिकल होते हैं, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

रोने के दौरान शरीर में ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से दर्द को कम करने और अच्छा महसूस कराने में मदद करते हैं।

जब हम भावुक होते हैं, तो हमारा दिमाग हाइपोथैलेमस को सिगनल भेजता है, जिससे आंसू उत्पादन शुरू हो जाता है।

रोने से दूसरों की सहानुभूति और सहारा मिलता है, जिससे सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं। यह एक तरह से हमारे कम्युनिकेशन का हिस्सा भी है।

शोधों के अनुसार, महिलाएं पुरुषों की तुलना में औसतन 4 से 5 गुना ज्यादा रोती हैं, क्योंकि उनके शरीर में प्रोलैक्टिन हार्मोन का स्तर अधिक होता है, जो आँसू के उत्पादन को प्रभावित करता है।

आंसू में लाइसोजाइम नामक एंजाइम होता है, जो बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है और आँखों को साफ रखता है।

व्यक्तिगत संवेदनशीलता, मेंटल हेल्थ और हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से कुछ लोग दूसरों की तुलना में ज्यादा रोते हैं।

कई मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि रोने से भावनात्मक दबाव कम होता है और यह डिप्रेशन व एंग्जायटी को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here