1.आत्मविश्वास की कमी
जब हम अपने बारे में अच्छा महसूस नहीं करते या हमें लगता है कि हम दूसरे लोगों के योग्य नहीं हैं, तो हम रिश्तों में इनसिक्योर महसूस करते हैं।
2. पिछले अनुभव
अगर हमने पहले किसी रिश्ते में धोखा खाया है या हमें किसी ने ठेस पहुंचाई है, तो हम नए रिश्तों में भी उसी तरह के डर और संदेह महसूस कर सकते हैं।
3. तुलना
हम अक्सर दूसरों के साथ अपनी तुलना करते हैं और सोचते हैं कि वे हमसे बेहतर हैं। यह सोच हमें इनसिक्योर बना सकती है।
4. अधिक अपेक्षाएं
जब हम अपने पार्टनर से बहुत अधिक अपेक्षाएं रखते हैं, तो हम निराश हो सकते हैं और रिश्ते में असुरक्षित महसूस कर सकते हैं।
5. कम्युनिकेशन में कमी
अगर हम अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात नहीं करते हैं या अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करते है तो हम कहीं न कहीं इनसिक्योर फील करने लगते हैं।
6. भरोसे की कमी
अगर हमें अपने पार्टनर पर पूरा भरोसा नहीं है, तो हम हमेशा संदेह में रहेंगे और रिश्ते में असुरक्षित महसूस करेंगे।
7. परफेक्शन की चाह
हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परफेक्शन की चाह रखने वाले लोग इन उतार-चढ़ावों को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें