Entertainment
सूर्यवंशम बार-बार
टीवी पर
क्यों आती है?
एक फिल्म ऐसी है, जो चैनल बदलते वक्त
अक्सर टीवी पर दिख जाती है। यह फिल्म
अपनी स्टोरी, स्टारकास्ट की बजाए सिर्फ इसी
वजह से फेमस है।
यह फिल्म इतनी बार टीवी पर आ चुकी है कि
इंटरनेट पर इसके मीम वायरल होते रहते हैं।
यह फिल्म है 'सूर्यवंशम'। 19 साल पहले रिलीज
हुई इस मूवी ने TV पर टेलीकास्ट होने का रिकॉर्ड
बना लिया है।
इस फिल्म का हर एक सीन, एक-एक डायलॉग
लोगों को रट गया है। जैसे ही फिल्म टीवी पर शुरू होती है, लोग सोशल मीडिया पर मीम शेयर
करने लगते हैं।
लेकिन, यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि आखिर सूर्यवंशम बार-बार टीवी पर क्यों आती है।
दरअसल, यह फिल्म 21 मई 1999 में रिलीज
हुई थी और उसी साल सेट मैक्स चैनल भी लॉन्च
हुआ था।
सेट मैक्स चैनल को बाद में सोनी ने खरीद लिया
और इसका नाम सोनी मैक्स पड़ गया। चैनल
ने सूर्यवंशम मूवी के100 साल के राइट्स भी
खरीद लिए।
अब सूर्यवंशम को दिखाने का अधिकार सिर्फ
सोनी मैक्स के पास है। इसीलिए चैनल बार-बार
यह फिल्म दिखाता रहता है।
फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल किया था
और इतने साल से लगातार टेलिकास्ट होने के
बावजूद आज भी लोग इसे देखना बहुत पसंद
करते हैं।
सूर्यवंशम देश के किसी भी मूवी चैनल पर सबसे ज्यादा बार टेलिकास्ट होने का रिकॉर्ड भी बना
चुकी है।
इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस सौंदर्या रघु अब इस दुनिया में नहीं हैं। 17 अप्रैल, 2004 को बेंगलुरु के पास एक प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई थी।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here