क्या आपने कभी सोचा है कि डॉलर को 'बक' क्यों कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की दिलचस्प कहानी के बारे में।
1700 के दशक में अमेरिका के सीमावर्ती इलाकों में व्यापार के लिए हिरन की खाल यानी 'बकस्किन' का इस्तेमाल होता था। यही से 'बक' शब्द शुरू हुआ।
बकस्किन मजबूत और बहुमूल्य होते थे। उस दौर में लोग इन्हें डॉलर की तरह विनिमय के माध्यम के रूप में इस्तेमाल करते थे।
1748 के एक व्यापारी की डायरी में पहली बार 'बक्स' शब्द का जिक्र मिलता है। यह शब्द समय के साथ डॉलर के
लिए आम हो गया।
1792 में अमेरिका ने डॉलर को आधिकारिक मुद्रा बनाया लेकिन 'बक' शब्द भी लोगों की ज़ुबान में बना रहा।
आज भी अमेरिका में लोग टेन बक्स, फिफ्टी बक्स कहते हैं। ये शब्द प्रचलन में बना हुआ है क्योंकि यह सरल, पुराना और आम बोलचाल का हिस्सा है।
अब बात करें एक डॉलर के नोट की तो इसमें एक अधूरी पिरामिड, एक आंख और कई प्रतीकात्मक निशान बने होते हैं।
13 नंबर की कई बार पुनरावृत्ति होती है। जैसे चील के पंजे में 13 तीर, 13 पत्तियां, 13 फल, 13 तारे और 13 धारियां।
यह सब 13 मूल अमेरिकी कॉलोनियों को दर्शाता है। इस डिजाइन में एकता और स्वतंत्रता का संदेश छिपा है।
पहला एक डॉलर का नोट 1862 में आया था। तब उस पर जॉर्ज वॉशिंगटन नहीं बल्कि सैल्मन पी. चेज की तस्वीर थी।
डॉलर का नोट कागज से नहीं, बल्कि 75 फीसदी कॉटन और 25 फीसदी लिनन से बनता है। इसकी लागत लगभग 6 सेंट है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें