1. क्या है?
आपातकाल से किसी व्यक्ति को कोई मदद चाहिए हो, तो आसपास के लोग कुछ करने के बजाय चुपचाप खड़े रहकर देखते रहते हैं। इसे बायस्टैंडर इफेक्ट कहते हैं।
2. जिम्मेदारी का बंटना
जब कई लोग एक साथ किसी घटना के गवाह होते हैं तो वह समझते हैं कि कोई और कदम उठा लेगा। उन्हें जिम्मेदारी महसूस नहीं होती। नतीजन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आता।
3. डर और असुरक्षा
कई बार लोग डर की वजह से चुपचाप खड़े रहते हैं। उन्हें इस बात का डर रहता है कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप किया तो वह भी झुलस जाएंगे।
4. सामाजिक दबाव
भीड़ में जब कोई आगे नहीं आता तो लोगों को लगता है शायद मदद करना उतना जरुरी नहीं है। भीड़ के व्यहवार की नकल की वजह से पीड़ित को मदद नहीं मिल पाती।
5. सच्ची घटना
साल 1964 में न्यूयॉर्क में किट्टी जेनेविज नामक लड़की की हत्या हुई थी। 38 लोग इस घटना के गवाह थे, जिनमें से मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। यह घटना साइकोलॉजी की किताबों में दर्ज है।
6. इमरजेंसी की गलतफहमी
कई बार खड़े लोग समझ ही नहीं पाते की स्थिति कितनी गंभीर है। मदद करनी चाहिए या नहीं, यही सोचने में वे समय गवा देते हैं।
7. कब अप्लाई नहीं होता
हालांकि कुछ लोग ऐसे भी है जो भीड़ में तुरंत मदद करने के लिए आगे आते हैं। यह उनके सहानुभूति पूर्ण स्वभाव की वजह से होता है। वे ज्यादा संवेदनशील होते हैं।
8. इफेक्ट कम कैसे करें
बायस्टैंडर इफेक्ट को कम करने के लिए लोगों को इमरजेंसी में मदद करना सिखाया जाना चाहिए। CPR या फर्स्ट ऐड ट्रेनिंग पहले कदम हो सकते हैं।
9. मदद की संभावना
अगर किसी घटना का कोई अकेला गवाह हो, तो जिम्मेदारी बंटने का भ्रम नहीं होता जिस वजह से अकेले व्यक्ति के मदद करने की संभावना ज्यादा होती है।
10. व्यक्तिगत जिम्मेदारी
भीड़ में हमेशा ताकत नहीं होती यह बात बायस्टैंडर इफेक्ट से हमें पता चलती है। कई बार भीड़ इंसान को सुन्न कर देती है। व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेना जरूरी है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें