जब पैदा होते ही मर जाता था हर दूसरा बच्चा

Trending

साइंस और टेक्नोलॉजी ने आज न सिर्फ जिंदगी आसान कर दी है, बल्कि इनकी वजह से जान बचाना और लंबी उम्र पाना भी संभव हो गया है।

लेकिन, एक समय ऐसा था, जब धरती पर जन्म लेने वाले हर दूसरे बच्चे की मौत हो जाती थी।

इतिहासकारों और वैज्ञानिकों ने बच्चों की मौत से जुड़ी दर्दनाक घटनाओं पर कई रिसर्च कर हैरानी भरे तथ्य जुटाए हैं।

Click Here

वैज्ञानिकों के मुताबिक बच्चों की जान जाने का यह सिलसिला प्राचीन काल से लेकर 18वीं सदी तक जारी रही।

प्राचीन काल में खूनी जानवरों, हिंसक घटनाओं, युद्ध, खराब मौसम और महामारियों से बच्चों को बचाना मुश्किल था।

समय के साथ हालात थोड़े बदले और बच्चे कुछ ज्यादा साल जीने लगे। इसके बावजूद 1750 से 1780 के बीच 40% बच्चों की मौत 15 साल से कम उम्र में हो गई।

फ्रांस जैसे देशों में भी मुत्यु दर 45 प्रतिशत थी, जहां जर्मनी के बवेरिया में लगभग आधे बच्चे मौत मां की जगह मौत की गोद में समा गए।

उन दिनों हर परिवार में कम से कम 5-7 बच्चे होते थे और सभी पैरेंट्स को अपने कई बच्चों की मौत का गवाह बनना पड़ता था। 

पेरू में दफनाए गए शवों से पता चलता है कि लगभग आधे से अधिक बच्चों की जान टीनेज पूरी होने से पहले ही चली गई।

स्पेन के मल्लोर्का द्वीप में लौह युग के दौरान तो आधे बच्चे भी जिंदा नहीं बच पाते थे।

इसी तरह, इटली में 50 प्रतिशत, जापान में 48 प्रतिशत, पेरू में 53 प्रतिशत और मिस्र में 57 प्रतिशत बच्चों की मौत हो जाती थी।

शिकार करके पेट भरने वाली कम्युनिटी में बच्चों की मृत्यु दर 49 प्रतिशत से ज्यादा थी।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here