लड़कियां
माफी क्यों
मांगती हैं?
Trending
कनाडा की वाटरलू यूनिवर्सिटी की एक
रिसर्च के मुताबिक पुरुषों के मुकाबले
महिलाएं ज्यादा माफी मांगती हैं।
पुरुष जल्दी और आसानी से सॉरी नहीं
बोलते, क्योंकि उन्हें लगता है कि
इससे उनकी छवि कमजोर होगी।
यह आदत पुरुष और महिलाओं के
व्यक्तित्व में अंतर के साथ ही सामाजिक
परिवेश की भी व्याख्या करती है।
पेरेंट्स बचपन से ही लड़कियों को
झुकना सिखाते हैं। उन्हें नाजुक माना
जाता है। सॉरी कहना महिलाओं
की आदत बना दी जाती है।
उनकी गलती न होने पर भी उन्हें
अक्सर ‘बड़े हैं माफी मांग लो’- जैसी
बातें सुननी पड़ती हैं।
जब लड़कियां बड़ी हो जाती हैं, तो
कुछ लोग वास्तव में यह मानने लगते हैं
कि वे लड़कों की तुलना में कमजोर हैं।
समाजशास्त्री बताते हैं कि महिलाएं
शांति बनाए रखने के लिए ‘सॉरी’
बोलना ज्यादा सही समझती हैं।
पुरुषों की तुलना में महिलाएं गलतियों
को ज्यादा गंभीरता से लेती हैं, इसलिए
भी वे ज्यादा माफी मांगती हैं।
इसलिए बेटियों की परवरिश बेटों
की तरह करें, ताकि उन्हें बिना गलती
बार-बार माफी न मांगनी पड़े।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here