Trending

असली शहद खराब क्यों नहीं होता?

शहद कभी खराब नहीं होता। पुरातत्वविदों को हजारों साल पुराना शहद भी सुरक्षित खाने योग्य मिला है। जानिए ऐसा क्यों होता है।

शहद में कम पानी की मात्रा इसे खराब होने से बचाती है। इसमें केवल 18 प्रतिशत पानी होता है, जो बैक्टीरिया या फफूंदी के पनपने के लिए काफी नहीं होता।

शहद का pH लेवल लगभग 3.2 से 4.5 के बीच होता है। यानी यह इतना अम्लीय होता है कि ज्यादातर सूक्ष्मजीव इसमें जीवित ही नहीं रह पाते।

मधुमक्खियां शहद बनाते समय एक खास एंजाइम छोड़ती हैं, जो हाइड्रोजन पेरॉक्साइड बनाता है। यह शहद को प्राकृतिक रूप से एंटीबैक्टीरियल बना देता है।

अगर शहद को सही तरीके से बंद डिब्बे में रखा जाए तो यह नमी को अंदर नहीं आने देता। इस वजह से शहद सालों तक सुरक्षित बना रहता है।

समय के साथ शहद का रंग गहरा हो सकता है और उसका स्वाद थोड़ा हल्का पड़ सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शहद खराब हो गया है।

कई बार शहद जम जाता है या क्रिस्टल बनने लगता है। यह खराब होने का संकेत नहीं है। हल्के गर्म पानी में रखने पर यह फिर से तरल हो जाता है।

शहद को ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए। धूप से बचाना और डिब्बे को हमेशा ढककर रखना जरूरी है। फ्रिज में रखने से यह जल्दी जम सकता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here